मर्दाना शक्ति बढाने के लिए बेहतरीन उपाय।

चित्र
Mardana Shakti Badhaane ka Rambaan Upaaye मर्दाना शक्ति बढाने के लिए बेहतरीन उपाय। हरि ॐ  Better Bed Life 1. अपने सेक्स जीवन के  रीसेट बटन को  दबाएं  यदि आप एक यौन कूट में युग्मित और अटक गए हैं, तो आप अके ले नहीं हैं। जबकि सूखे मंत्र किसी भी रिश्ते का एक सामान्य हिस्सा हैं, यह अभी भी एक अनुभव करने वाले जोड़ों के लिए कोई सांत्वना नहीं है। "गर्ल सेक्स 101" के एलीसन मून लेखक हेल्थलाइन ने कहा, "परिचितता सेक्स ड्राइव की मौत है।" "जितना अधिक हम किसी के लिए अभ्यस्त होते हैं, उतना कम रोमांचक सेक्स हो जाता है।" यहां कुछ त्वरित युक्तियां दी गई हैं - जिनमें से कुछ मैंने कोशिश की हैं - यदि आपके सेक्स जीवन में कमी है, तो जुनून को राज करने में मदद करने के लिए। 2. एक नए तरीके से अपने शरीर की ऊर्जा को मुक्त करें  "नाच जाओ या योग का प्रयास करो," चंद्रमा कहते हैं। "एक बार जब आप अपने स्वयं के शरीर के साथ अपने संबंध की पुष्टि कर लेते हैं, तो आप अपने साथी के शरीर के साथ अपने संबंध की पुष्टि कर सकते हैं।" एक सर्वेक्षण में पाया गया कि यु

गंजेपन का रामबाण ईलाज।

Ganjepan Ka Rambaan Ilaaj

गंजेपन का रामबाण ईलाज। 

हरि ॐ

अथर्ववेद’ में दर्ज है गंजेपन का इलाज, शत-प्रतिशत दूर होगी आपकी समस्या


गिरे हुए बाल वापीस कैसे लाए?

गिरे हुए बाल वापिस कैसै उगाए 



उम्र से पहले बालों का झड़ना?


समय के साथ इंसान में शारीरिक बदलाव तो आते ही हैं। एक उम्र गुजर जाने के बाद उसके चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं, उसे शारीरिक कमजोरी भी महसूस होने लगती है, बाल सफेद होने लगते हैं और यहां तक कि झड़ने भी लगते हैं। यह उम्र का वह पड़ाव होता है जब कुछ ही समय में बाल झड़ते-झड़ते इतने कम हो जाते हैं कि व्यक्ति गंजा हो जाता है। लेकिन बालों का झड़ना उम्र से पहले ही हो जाए तो?

बहुत बड़ी समस्या


जी हां... यह समस्या आजकल कई लोगों के साथ है। अब इसके लिए दोषी पौष्टिक आहार की कमी को मानें या फिर प्रदूषण को, लेकिन अंत में गंजेपन का शिकार तो वह व्यक्ति ही होता है। उसके लिए इस गंजेपन का कारण जानने से कई गुना अधिक चिंता का विषय यह होता है कि अब इसे दूर कैसे किया जाए।

इलाज है मुश्किल


क्योंकि यह गंजापन इस प्रकार का होता है कि यदि एक बार बाल चले जाएं, तो फिर तमाम कोशिशों के बावजूद भी वापस आते नहीं हैं। लोग लाखों-करोड़ों रुपयों का इलाज कराते हैं, महंगी-महंगी दवाएं खाते हैं लेकिन अंत में निराशा ही उनके हाथ लगती है।

गंजेपन की समस्या

हम यह नहीं कह रहे कि हर किसी के लिए ये महंगे इलाज व्यर्थ जाते होंगे, कुछ के लिए सफल भी होते हैं लेकिन जो लोग इतना खर्चा नहीं कर सकते वे क्या करें? क्या वे ताउम्र इसी गंजेपन की समस्या से जूझते रहें?

धार्मिक ग्रंथों में छुपा है इलाज

यदि आप या आपके कोई जानकार इसी परेशानी के शिकार हैं, तो यहां हम आपको इससे छुटकारा पाने के आसान तरीके बताने जा रहे हैं। इनमें से कुछ आयुर्वेदिक उपाय हैं तो कुछ धार्मिक ग्रंथों में वर्णित वे तरीके हैं जो गंजेपन का इलाज करते हैं।

सस्ते उपाय

सबसे अच्छी बात तो यह है कि इन उपायों को करने में ना तो आपका अधिक समय लगेगा, ना ही बहुत ज्यादा मेहनत और ना ही जरूरत से ज्यादा खर्चा आएगा। बहुत ही कम बजट में आप गंजेपन जैसी समस्या को हमेशा के लिए बाय-बाय कह सकेंगे। शुरुआत करते हैं कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों के साथ, आगे की स्लाइड्स में जानिए वे उपाय जो आप घर बैठे-बैठे ही कर सकते हैं।

मेथी और दही

गंजेपन के उपचार में मेथी बहुत फायदेमंद साबित होती है। उपाय - मेथी को कम से कम 12 घंटे के लिए पानी में भिगोएं, इसके बाद पीसकर दही में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लीजिए। अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाइए। इसे करीब एक घंटे तक लगा रहने दें।

निकोटिनिक एसिड

मेथी और दही के इस उपाय से बालों की जड़ों में मौजूद रूसी कम होगी और सिर की त्वरचा में नमी आएगी। आपको बता दें कि मेथी में निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों की जड़ों में पोषण पहुंचाने के साथ ही बालों की ग्रोथ भी बढ़ाता है। यदि आप कुछ दिन ये उपाय करेंगे तो आपको जल्द ही रिजल्ट मिल सकते हैं।

उड़द की दाल

आयुर्वेद के इस दूसरे उपाय के अनुसार उड़द दाल भी गंजेपन से छुटकारा दिलाती है। इसके लिए आप उड़द की बिना छिलके वाली दाल का इस्तेमाल करें। इस दाल को उबाल कर पीस लीजिए।

रात को लगाए

इसे आपको रात को सोने से पहले एक लेप की भांति ही बालों की जड़ों में लगाना है। फिर रात भर इसे बालों में लगा रहने दें और सुबह धो लें। इस लेप के कारण कपड़े गंदे न हों, इसके लिए सिर पर तौलिया बांध लें। ऐसा लगातार कुछ दिनों तक करने से बाल दोबारा उगने लगते हैं और गंजापन कम हो जाता है।

मुलेठी और केसर

गंजेपन को दूर करने के लिए रामबाण इलाज है मुलेठी। इसके उपाय हेतु आप इसे पीसकर इसमें थोड़ी मात्रा में दूध और केसर मिलाकर पेस्टर तैयार कर लीजिए। अब इस पेस्टो को रात को सोने से पहले सिर में लगा लीजिए। जैसा कि हमने पहले बताया, उसी तरह से सिर में तौलिया बांधकर सो जाएं और सुबह उठकर बालों में हल्का शैम्पूर कर लें। ऐसा करने से धीरे-धीरे गंजापन दूर होगा।

आंवला, ब्राह्मी तथा भृंगराज

आयुर्वेद की नजर में सर्वश्रेष्ठ हैं आंवला, ब्राह्मी तथा भृंगराज। इन तीनों के उपयोग से ना केवल गंजापन, बल्कि कई सारे रोगों का इलाज किया जाता है। लेकिन जब गंजेपन को कम करने के बात है, तो इसकी विधि भी जान लीजिए।

बालों में लगाएं

इसके लिए आप इन तीनों को एक साथ मिलाकर पीस लें। फिर इस मिश्रण को लोहे की कड़ाही में फूलने के लिए रखना चाहिए और सुबह के समय में इसको मसल कर लेप बना लेना चाहिए। इसके बाद इस लेप को 15 मिनट तक बालों में लगाएं। ऐसा सप्ताह में दो बार करने से बाल झड़ना रुक जाते हैं।

बाल होंगे काले

इस प्रयोग से बाल कुदरती रूप से काले भी हो जाते हैं। तो यदि किसी को बालों के सफेद होने की परेशानी है, तो वह इस उपाय


आपको यह भी जानना चाहिए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Backlinks: Get Fresh100 DoFollow Backlink Websites Quickly

मर्दाना शक्ति बढाने के लिए बेहतरीन उपाय।

छठ पूजा कब क्यो और कैसे मनाई जाती है ?